बलिया – अपने भाई के पक्ष में वोट मांगने के आरोप में BDO सस्पेंड

बलिया: ग्राम पंचायत प्रधान पद के उम्मीदवार अपने भाई के पक्ष में वोट मांगने के आरोप में बेरूआरबारी विकास खण्ड में तैनात ग्राम विकास अधिकारी (BDO) गिरीश कुमार पांडे को निलंबित कर दिया गया।

जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्रा ने शुक्रवार को यह कार्रवाई करते हुए विभागीय जांच के लिए खंड विकास अधिकारी सोहांव को जांच अधिकारी नामित किया है। निलंबन अवधि में वह विकासखंड सीयर से सम्बद्ध रहेंगे।

ग्राम विकास अधिकारी गिरीश कुमार पांडे बांसडीह ब्लॉक के पिंडहरा गांव के रहने वाले हैं। इनके भाई नीतीश पांडेय वहां प्रधान पद के उम्मीदवार हैं, जिनके पक्ष में वोट मांगने का फोटो व निर्वाचन आयोग को संबोधित शिकायती पत्र 20 अप्रैल को वायरल हुआ।

यह आचार संहिता का उल्लंघन और कर्मचारी आचरण नियमावली के विपरीत कार्य है। इसे गंभीरता से लेते हुए जिला विकास अधिकारी ने शुक्रवार को सचिव श्री पांडे को निलंबित करते हुए विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

11 hours ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago