Categories: बलिया

बलिया- 21 जुलाई से निरस्त रहेगी बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस

बलिया। रेल यात्रियों के लिए एक अहम खबर है। बरौनी से 21 से 23 जुलाई तक चलने वाली 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। गोंदिया से 22 से 24 जुलाई तक चलने वाली 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। जिसकी जानकारी मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी। उन्होंने ट्रेन निरस्त होने की वजह भी बताई।

मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे प्रशासन की ओर से दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में स्थित बुढ़ार-शहडोल रेल खंड पर स्थित सिंहपुर स्टेशन पर तीसरी लाइन के कमीशनिंग कार्य के लिए नान इंटरलॉक कार्य करने के कारण कुछ ट्रेनों को निरस्तीकरण किया गया है। ऐसे में बरौनी से 21 से 23 जुलाई त चलने वाली 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। गोंदिया से 22 से 24 जुलाई तक चलने वाली 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

4 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

4 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago