Ballia कोर्ट ने हत्या के मामले में 10 दोषियों को सुनाई उम्र कैद की सजा

बलिया। 6 साल पहले 2016 में हुए मर्डर के मामले (Ballia murder case in phephna) में जिला कोर्ट ने 10 दोषियों उम्रकैद की सजा सुनाई है। न्ययालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश जितेंद्र कुमार पांडेय की अदालत ने 10 दोषियों को हत्या के मामले में आजीवन कारावास और साथ ही 20-20 हजार रुपये जुर्माने भी लगाया है। मामला वर्ष 2016 का है। फेफना थाना क्षेत्र के ग्राम कलना निवासी शशिकांत सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 6 सितंबर 2016 समय शाम करीब साढ़े पांच बजे वह गौरा त्रिमुहानी के पास अपने पिता अशोक कुमार सिंह के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था।

रास्ते में गांव के भृगुनाथ सिंह ने रोका तो उतरकर 10 कदम दूरी पर गया।तब तक रघुनाथ सिंह, सुरेश यादव, निरहू यादव के ललकारने पर रंजीत यादव, मनजीत, अजीत यादव, गौतम यादव, राजकुमार यादव, रामनाथ यादव व मेवा यादव ने लोहे की रॉड और पाइप से मेरे पिता को मारने लगे। तभी मेरे चचेरे भाई विश्वजीत सिंह और चाचा कृष्ण कुमार सिंह वहां पहुंच गए तो निरहू यादव ने तमंचे से फायर कर दिया और सभी भाग निकले।

जिला अस्पताल में पिता को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर अदालत में आरोप पत्र पेश किया। न्यायालय ने समस्त साक्ष्यों और गवाहों को सुनने के बाद सभी अभियुक्तों के खिलाफ दोष साबित पाते हुए उनको आजीवन कारावास और 20-20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। पिछले 6 साल से जिला कोर्ट में ये मामला चल रहा था। जिसमें बृहस्पतिवार को कोर्ट ने फैसला सुनाया।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

1 week ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago