बलिया। अग्निपथ योजना के तहत सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए वाराणसी केंद्र के अधीन आने वाले जिलों के लिए तारीख जारी कर दी गई है। पूर्वांचल के 12 जिलों के लिए 16 नवंबर से रैली का आयोजन होगा। सेना के मुख्यालय से जारी सूचना के अनुसार वाराणसी छावनी क्षेत्र स्थित रणबांकुरे मैदान में 16 नवंबर से 10 दिसंबर तक अग्निवीर रैली का आयोजन होगा। इसमें वाराणसी के अलावा गोरखपुर, देवरिया, चंदौली, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, संत रविदासनगर, मिर्जापुर और सोनभद्र के युवा शामिल होंगे।
रजिस्ट्रेशन अगस्त से होने की संभावना- बता दें वाराणसी सेना भर्ती कार्यालय में साल 2019 में रैली का आयोजन किया गया था। इसके बाद कोरोना महामारी के कारण रैली नहीं हो सकी। अब अग्निपथ योजना लागू होने के बाद अग्निवीर के लिए रैली का आयोजन होगा। वाराणसी समेत 12 जनपदों के लिए रैली की तारीख जारी कर दी गई है। हालांकि अभी अलग-अलग जनपदों के लिए तारीख जारी नहीं की गई है। वहीं रजिस्ट्रेशन की शुरुआत अगस्त में होने की संभावना है। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक ऋषि दुबे ने बताया कि रजिस्ट्रेशन और अलग-अलग जनपदों के लिए तारीख की सूचना भी मुख्यालय से जारी की जाएगी।
अलग-अलग जनपदों के लिए भी तारीख की सूचना भी अलग से जारी की जाएगी। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक ऋषि दुबे ने बताया कि रजिस्ट्रेशन और अलग-अलग जनपदों के लिए तारीख की सूचना भी मुख्यालय से जारी की जाएगी।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…