Categories: बलिया

बलिया- बांसडीह को जल्द मिलेगा 100 बेड का अस्पताल !

बलिया। बांसडीह क्षेत्र को जल्द ही 100 बेड का अस्पताल मिलने जा रहा है। अस्पताल की बिल्डिंग बनाने के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। जिसको लेकर विधायक केतकी सिंह ने तहसीलदार, चिकित्सा अधीक्षक, बीडीओ और लेखपाल के साथ परिसर पीएचसी और अगउर सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां मौजूद आम लोगों ने राय दी कि आवागमन की सुविधा और सुरक्षा आदि की सुविधा वाली जगह पर अस्पताल का निर्माण हो।

100 बेड के अस्पताल निमार्ण के लिए जमीन देखने केतकी सिंह ब्लॉक परिसर स्थित पीएचसी पर पहुंची। जहाँ उन्होंने परिसर में खाली जगह देखी और अस्पताल निर्माण यहां हो सकेगा कि नहीं, इस पर विचार किया। बताया जा रहा है कि 100 बेड के अस्पताल निर्माण के लिए लगभग 3 बीघा से ज्यादा जमीन होनी चाहिए। पीएचसी बांसडीह में मुख्य सड़क पर स्थित है, लिहाजा लोगों ने इसे उपयुक्त बताया।

पीएचसी बांसडीह में जगह देखने के बाद विधायक ने अगउर स्थित सीएचसी परिसर में भी जमीन देखी और चिकित्सक आदि से जानकारी ली। लोगों ने अगउर परिसर को सही बताया। आवागमन के लिए सड़क ठीक कराने की बात कही। विधायक ने अधिकारियों से दोनों परिसर में खाली पड़ी जमीन की नाप जोख कर डाटा देने को कहा। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक संजय वर्मा, शिक्षक नेता जितेंद्र सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रतुल ओझा, डॉ. विनोद सिंह मौजूद रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

18 hours ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago