पत्रकारों की रिहाई की मांग को लेकर 16 अप्रैल को बलिया बंद का ऐलान!

बलिया पेपर लीक केस में पत्रकारों की गिरफ्तारी के बाद से ही पत्रकार संगठन लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अब पत्रकारों ने 16 अप्रैल को बलिया बंद का फैसला लिया है। गिरफ्तार पत्रकारों की रिहाई, डीएम और एसपी के निलंबन की मांग को लेकर संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा के बैनर तले चल रहे आंदोलन में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

बता दें कि 16 अप्रैल को बलिया बंद के फैसले को उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ बलिया, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बलिया, सेवा निवृत्त शिक्षक कर्मचारी/अधिकारी समन्वय समिति बलिया, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन बलिया, रसोइया संघ, कोटेदार संघ, अधिवक्ता संघ, टैक्स बार एसोसिएशन बलिया, भूतपूर्व सैनिक संगठन बलिया, ट्रेड यूनियन बलिया, छात्र संगठन, जनपद के विभिन्न व्यापारी संगठनों के अलावा राजनैतिक और सामाजिक संगठनों ने समर्थन दिया है।

पत्रकार संघठन के द्वारा जिलेवासियों से भी अपील की गई है कि शहर बंदी में हिस्सा लें। बता दें कि जब से पत्रकारों की गिरफ्तारी हुई है, तब से ही पत्रकार संगठन अलग-अलग तरीके से प्रदर्शन कर विरोध जता चुके हैं। लेकिन पत्रकारों की रिहाई न होने पर अब उन्होंने बलिया बंदी का निर्णय लिया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

6 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago