Categories: बलिया

बलिया-भीषण गर्मी में भड़की आग, 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक

बलिया। भीषण गर्मी बढ़ने के साथ ही आग की घटनाएं भी बढ़ती जा रही है। किसानों की फसलों में आग लगने से लाखों का नुकसान हो रहा है। ताजा मामला सुखपुरा का है। जहाँ किसान की गेहूं की 5 बीघा फसल जलकर खाक हो गयी। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि टेलीफोन एक्सचेंज सुखपुरा के पीछे भगवती मंदिर से उत्तर गुरुवार को अचानक आग लगने से लगभग 5 बीघा खड़ी गेहूं की फसल देखते ही देखते जलकर राख हो गई। तेज हवा के कारण आग ने विकराल रुप ले लिया। जब तक लोग कुछ कर पाते आग से बृजानंद पांडेय, सच्चिदानंद पांडेय, शंभूनाथ उपाध्याय की पांच बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई।

टायर से फैली आग- जानकारी के मुताबिक दोपहर 12 बजे कबाड़ की दुकान के पास किसी लड़के ने टायर जलाया। इसी में पछुआ हवा तीव्र गति से बहने लगी और आग की चिंगारी उड़कर खेतों में चली गई। पल भर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। और किसानों की फसलों को जलाकर राख कर दिया।

Ritu Shahu

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

5 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago