Categories: बलिया

बलियाः स्ट्रांग रुम में रखी गई मतपेटियां, सीसीटीवी कैमरे से रखी जा रही निगरानी

बलिया में सभी निकायों में गुरुवार को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ। मतदान के बाद पोलिंग पार्टियां पुलिस फोर्स की मौजूदगी में मतपेटियां लेकर स्ट्रांग रूम परिसर पहुंची।

मतपेटियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस और पीएसी के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है। मतगणना होने के बाद ही पुलिस फोर्स हटेगी। स्ट्रांग रूम की हर गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जाएगी और किसी को भी स्ट्रांग रूम के पास जाने की इजाजत नहीं होगीष

बता दें कि बैरिया में बाबा लक्ष्मण दास राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, बांसडीह में बांसडीह इंटर कॉलेज, सिकंदरपुर में कंपोजिट विद्यालय सिकंदरपुर, बेल्थरारोड में जीएमएम इंटर कॉलेज, रसड़ा में तहसील परिसर में स्ट्रांग रुम बनाया गया है। नगर पालिका बलिया के अलावा नगर पंचायत चितबड़ागांव और रतसड़कला की पोलिंग पार्टियां परिखरा स्थिति मंडी समिति परिसर पहुंचीं।

गुरुवार को पोलिंग पार्टियों ने मतपेटियों को अफसरों के हवाले कर दिया। मतपेटियां सुपुर्द करने से पहले हर सामग्री से मिलान करवाया गया। इसके बाद मतपेटियों  को स्ट्रांग रुम में रखवाया गया। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सर्वेश यादव ने बताया कि सभी स्ट्रांग रूमों की सुरक्षा का जिम्मा पुलिस-पीएसी बलों को सौंपा गया है। उनकी देखरेख में सभी मतपेटियां पूरी तरह सुरक्षित रहेंगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago