बलिया में लगातार हो रही बारिश ने तबाही मचा दी है। आसमान से बरसती आफत ने गरीबों के आशियाने छीन लिए। तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से कई घर धाराशाई हो गए। कई परिवार बेघर हो गए। अब खुले आसमां के नीचे रात गुजारने को मजबूर हैं।
जनपद में लगातार हो रही बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित गरीब परिवार हैं। मिट्टी और टीन की छप्पर वाले मकान बारिश में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। कुछ कच्चे घर बारिश में पूरी तरह ढह गए। जनपद के मनियर ब्लॉक के ग्राम सभा घाटमपुर में तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण लगभग 4 लोगो की रियायसी टीन शेड एवं मिट्टी की दीवार शनिवार की रात भर भरकर गिर गई। टीन शेड गिरने से वासुदेव राजभर को हल्की चोटें आई है।
घर गिरने से चारों लोगों का परिवार बेघर हो गया है। बेघर होने के साथ ही खाने के भी लाले पड़े हैं। किसी तरह जुगाड़ कर बनाई झोपड़ी में गुजर बसर तो हो जाता है लेकिन मकान ढहने से उसमें रखा अनाज वहीं दब गया। पीड़ित परिवार खाने की तलाश में है। किसी तरह गांव के लोग परिवार को खाना बनाकर दे रहे हैं। पीड़ित पक्ष का कहना है इतनी परेशानी के बावजूद भी अभी तक कोई प्रशासनिक अमला हम लोग को देखने के लिए नहीं आया। और ग्राम प्रधान भी नही देखने आए।
बारिश में बेघर और खाने की तलाश कर रहा यह परिवार सरकार से मदद की आस में हैं। बारिश के बादल अपने साथ आफत लेकर आए। जिसने इस परिवार से घर छीन लिया। लिहाजा परिवार सड़क पर गुजारा करने को मजबूर है। देखना होगा कि इस बेसहारा परिवार की मदद करने सरकार व प्रशासन कब तक आगे आता है।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…