Categories: Uncategorized

तीन महीने बाद सऊदी अरब से आया बलिया के इस व्यक्ति का शव

सऊदी अरब में मजदूरी करने वाले बलिया के सुभाष चंद्रा चौहान का पार्थिव शरीर लगभग तीन महीने बाद सोमवार को अपने घर पहुंचा। सऊदी अरब से हवाई मार्ग से सुभाष चंद्रा चौहान का शव दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लाया गया। दिल्ली से सुभाष चंद्रा का शव बलिया में सिकंदरपुर थाना क्षेत्र स्थित उनके गांव बसारिकपुर ले जाया गया। सऊदी अरब में 46 वर्षीय सुभाष चंद्रा चौहान की बीमारी के चलते मौत हो गई थी।

सुभाष चंद्रा चौहान सऊदी अरब में बतौर मजदूर काम करने गए थे। लेकिन तीन महीने पहले उनकी मौत ह्रदयाघात से हो गई। सुभाष चंद्रा चौहान की मृत्यु के तीन दिनों बाद यह खबर बलिया में रह रहे उनके परिवार तक पहुंची थी। मौत की खबर सुनकर उनके परिजन सदमे में चले गए थे। किसी को यह सूझ नहीं रहा था कि उनका शव सऊदी अरब से घर कैसे लाया जाए।

इस घटना की खबर रामगढ़ के निवासी और दिल्ली में रह रहे समाजिक कार्यकर्ता अखिलेश चौहान तक पहुंची। अखिलेश चौहान ने इस मामले के संबंध में बलिया जिलाधिकारी से संपर्क किया। बलिया जिलाधिकारी कार्यालय से सुभाष चंद्रा चौहान की पहचान होने के बाद अखिलेश चौहान ने भारत सरकार की विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी से संपर्क किया।

भारत सरकार ने सक्रियता दिखाते हुए सऊदी अरब की दूतावास से संपर्क स्थापित किया। जिसके बाद सुभाष चंद्रा चौहान से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज सऊदी अरब के राजनीतिक दूतावास रियाद और वाणिज्या दूतावास जेद्दाह को उपलब्ध कराए गए। जिसके बाद सुभाष चंद्रा चौहान के पार्थिव शरीर को सऊदी अरब से भारत भेजे जाने की अनुमति मिली।

हालांकि इतना होने में कुल तीन महीने का समय लग गया। आज जब सुभाष चंद्रा चौहान का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा तो पूरा परिवार दुख की सागर में डूब गया। परिजनों को किसी बात की सूध तक न थी।

Akash Kumar

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago