लखीमपुर की घटना को लेकर बलिया में विपक्ष हमलावर, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, पुलिस बल तैनात

लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद पूरे प्रदेश में माहौल गर्मा गया है। घटना के विरोध में कई जगह प्रदर्शन चल रहे हैं। घटना को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा आक्रोशित है इसके साथ विपक्ष भी हमलावर हो गया है। सोमवार सुबह कांग्रेस और सपा अचानक एक्टिव हो गई। दोनों पार्टियों की गतिविधियां बढ़ गई हैं।सपाई ज्यादा उग्र नज़र आ रहे हैं। अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखीमपुर जाने से रोकने के विरोध में सपाई डीएम ऑफिस पहुंच गए और धरना शुरू कर दिया। वहीं पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया है। हंगामे की स्थिति न बने इसके लिए पुलिस तैनात है।कलेक्ट्रेट पर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद है। पुलिस के बड़े अधिकारी भी लगातार मौजूदा हालातों पर और दोनों विपक्षी दलों की गतिविधियों पर नज़र रख रहे हैं। इधर कांग्रेस भी प्रदर्शन की धार तेज कर रही है कांग्रेस कार्यकर्ता डीएम ऑफिस पहुंचकर धरना देने की रणनीति बना रहे हैं। इस बीच किसान संघ ने लखीमपुर खीरी में किसानों पर बर्बरतापूर्ण कार्रवाई का विरोध किया है। संघ के सदस्य दिन में डीएम के माध्यम से ज्ञापन भेजेंगे। नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

वही दूसरी ओर घटना को लेकर किसान भी आक्रोशित हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक इस हिंसा में अब तक कुल आठ लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। चार किसान हैं तो वहीं चार बीजेपी कार्यकर्ताओं की भी मौत हो गई है। दोनों तरफ से आरोप लगाए जा रहे हैं और तनाव लगातार बना हुआ है। लखीमपुर घटना ने यूपी के कई जिलों को मुस्तैद कर दिया है। खबर है कि यूपी दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर पर लखीमपुर खीरी में हुई घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। वहीं पूरे तनाव को देखते हुए बलिया में भी पुलिस बल तैनात है जो घटना पर पूरी तरह निगरानी रख रहे हैं। ताकि किसी भी तरह माहौल न बिगड़े।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago