Categories: बलिया

बलियाः भारी बारिश ने छीना गरीबों का आशियाना, बेघर हुए कई परिवार, सड़क पर कर रहे गुजारा

बलिया में लगातार हो रही बारिश ने तबाही मचा दी है। आसमान से बरसती आफत ने गरीबों के आशियाने छीन लिए। तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से कई घर धाराशाई हो गए। कई परिवार बेघर हो गए। अब खुले आसमां के नीचे रात गुजारने को मजबूर हैं।

जनपद में लगातार हो रही बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित गरीब परिवार हैं। मिट्टी और टीन की छप्पर वाले मकान बारिश में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। कुछ कच्चे घर बारिश में पूरी तरह ढह गए। जनपद के मनियर ब्लॉक के ग्राम सभा घाटमपुर में तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण लगभग 4 लोगो की रियायसी टीन शेड एवं मिट्टी की दीवार शनिवार की रात भर भरकर गिर गई। टीन शेड गिरने से वासुदेव राजभर को हल्की चोटें आई है।

घर गिरने से चारों लोगों का परिवार बेघर हो गया है। बेघर होने के साथ ही खाने के भी लाले पड़े हैं। किसी तरह जुगाड़ कर बनाई झोपड़ी में गुजर बसर तो हो जाता है लेकिन मकान ढहने से उसमें रखा अनाज वहीं दब गया। पीड़ित परिवार खाने की तलाश में है। किसी तरह गांव के लोग परिवार को खाना बनाकर दे रहे हैं। पीड़ित पक्ष का कहना है इतनी परेशानी के बावजूद भी अभी तक कोई प्रशासनिक अमला हम लोग को देखने के लिए नहीं आया। और ग्राम प्रधान भी नही देखने आए।

बारिश में बेघर और खाने की तलाश कर रहा यह परिवार सरकार से मदद की आस में हैं। बारिश के बादल अपने साथ आफत लेकर आए। जिसने इस परिवार से घर छीन लिया। लिहाजा परिवार सड़क पर गुजारा करने को मजबूर है। देखना होगा कि इस बेसहारा परिवार की मदद करने सरकार व प्रशासन कब तक आगे आता है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago