Categories: बलिया

बलिया- मातम में बदली बकरीद की खुशियां, हादसों में 2 की मौत, 5 घायल

बलिया। जिले में बकरीद की खुशियां मातम में बदल गईं। जहां अलग-अलग सड़क हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 5 घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। परिजनों में कोहराम मच गया। ज्यादातर हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है।

स्पीड ब्रेकर से उछली बाइक, युवक की मौत– रसड़ा-मऊ मुख्य मार्ग के महतवार पेट्रोल पंप के पास बुधवार सुबह 11.20 बजे तेज रफ्तार से आ रही बाइक स्पीड ब्रेकर पर उछल गई। बाइक सवार दीपक कुमार (23) पुत्र अनिलचंद्र निवासी अजीजपुर खड़सरा की मौके पर ही मौत हो गई। संदीप चौहान और गोलू चौहान निवासी लहुराडीह पाली गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर किया है। बाइक पर तीनों मऊ से रसड़ा की तरफ आ रहे थे। महतवार पेट्रोल पंप के समीप स्पीड ब्रेकर पर तीनों कुछ दूरी पर जा गिरे। यह देख आसपास के लोग दोड़ पड़े। तीनों में से कोई हेलमेट नहीं पहना था। प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतकों के परिजनों में कोहराम है।

पिकअप की टक्कर से किशोर की मौत– उभांव थाना के चौकिया मोड़ के पास बुधवार की सुबह तेज रफ्तार पिकअप के धक्के से तनवीर (15) की मौत हो गई। मृतक चौकिया गांव का है। वह सुबह अपने दोस्तों के साथ सड़क पर टहलने निकला था। इस बीच पिकअप ने धक्का मार दिया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे उसके स्वजन में कोहराम मच गया। बकरीद के दिन हुई किशोर की मौत से गांव में मातम छा गया। मृतक दो भाइयों में छोटा था। पिता खुर्शीद आलम चौकियां मोड़ पर ही ठेले पर फल बेचते हैं। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने स्वजन की सहमति पर शव को पंचनामा कर सौंप दिया।

टैक्टर के धक्के से 2 युवक घायल– बैरिया के बीएसटी बंधे पर रामपुर गोडरहां गांव से लगभग एक किमी उत्तर धतूरी टोला दियारे के सामने लाल बालू लदे ट्रैक्टर के धक्के से बैजू टोला निवासी रामकृपाल यादव व रिश्तेदार रामस्वरूप यादव घायल हो गए। दोनों महुली घाट के रास्ते आरा जाने के लिए बाइक से निकले थे। राहगीरों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया।

तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर– रसड़ा नगर के रोडवेज स्टेशन के सामने मंगलवार की रात करीब 10.30 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा चालक संजीत राम (25) पुत्र भोला राम निवासी डेहरी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago