बलिया- जर्जर सड़कें, पैसेंजर ट्रेनों का न चलना, बिल्थरारोडवासियों के लिए बना जी का जंजाल

बलिया के बिल्थरारोड में कोरोना के बाद से बाजार काफी हद तक प्रभावित हुआ है। ग्राहकों के ना पहुंचने से बाजार की रौनक ही चली गई है। दुकानदारों को काफी नुकसान हो रहा है। कोरोना संक्रमण की वजह से लगे लॉकडाउन के समय से ही दुकानदार परेशान हो रहे हैं। नगर के देवेन्द्र डिग्री कॉलेज से चौकियामोड़ तक लगभग 4 किलोमीटर तक गढ्ढे में तब्दील सड़क अभी तक न बनने के चलते और पैसेंजर ट्रेनों का संचालन न होने से क्षेत्र के लोग बिल्थरारोड में सामानों की खरीदारी करने नहीं आते है।साथ ही ऑनलाइन शॉपिंग ने नगर के दुकानदारो का खेल बिगाड़ दिया है। जिसके चलते दुकानों पर ग्राहकों के न पहुंचने से दुकानदार अब हाथ पर हाथ रख कर बैठे हुए है। पूरा धन्धा ही चौपट हो गया है। नगर पंचायत वार्ड नंबर 03 के सभासद सुनील कुमार टींकू का कहना है कि सड़कों का ना बनना और पैसेंजर ट्रेने ना चलने की वजह से ग्राहकों का दुकान पर आना बन्द हो गया है। जिसके कारण दुकान की दशा दिन प्रतिदिन खराब हो रही है। परिवार का रोज का खर्च भी चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसे ही रहा तो लोगों को अपनी-अपनी दुकान बन्द कर के घर रहना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि सड़क खराब होने से बिल्थरारोड में लोग आने में कतराते है और गांव के तरफ ही लोगों द्वारा खरीदारी की जा रही है। जिसके चलते सभी दुकानदारों का धन्धा चौपट होने लगा है। इतना ही नहीं सामानों की खरीदारी न होने से ज्यादातर दुकानदार भुखमरी की कगार पर आ गए हैं। रोज का खर्च चलाना भी कठिन हो गया है। वहीँ नगर के व्यापार को ठप्प होते देखते हुए पैसेंजर ट्रेनों के परिचालन को लेकर बेल्थरा रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रशांत कुमार ‘मंटू’ ने भी अपने सभी सदस्यों के साथ क्षेत्र के सांसद रविन्द्र कुशवाहा को पत्रक भी सौंप कर ये मांग कर चुके हैं।

इस मौके पर गुलाब चंद जायसवाल भोलू , सनी जायसवाल,संदीप जायसवाल , काजू भाई ,गणेश वर्मा, मंटू मल्ल, सोनू मद्धेशिया राजेश मल्ल आदि मौजूद रहे। सभी कहना है कि सड़कों की मरम्मत होने और पैसेंजर ट्रेन चलने से थोड़ी राहत मिल सकती है।हालांकि देखना होगा कि कह तक दुकानकारों की परेशानियां हल होती हैं और उन्हें राहत मिलती है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

1 day ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago