Categories: बलिया

बलिया – बकाया भुगतान को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का CHC के गेट पर धरना, CMHO से मिला आश्वासन

बलिया। सीएचसी रेवती से संबंधित आशा कार्यकर्ताओं ने बकाया मानदेय की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को कोतवाली सीएचसी गेट को बंदकर धरने पर बैठ गईं। जिन्होंने बताया कि 2021-22 में अप्रैल 2021 से दिसंबर 2021 तक 9 माह का मानदेय 750 रु प्रति माह के हिसाब से बकाया है।

साथ ही कहा कि इस सत्र में सितंबर 2022 से मार्च 2023 तक 15 सौ रुपए प्रतिमाह के हिसाब से 6 माह का मानदेय बकाया है। इसके अलावा ब्लॉक से MIS पोर्टल से आशाओं का भुगतान फैन पोर्टल पर जाने के बाद कुछ एक आशा बहुओं का भुगतान नहीं हो पाया है। आशा बहुओं का कहना था कि अपने बकाये मानदेय को लेकर कई बार शिकायत की।

फिर भी भुगतान को लेकर कोई सार्थक पहल नहीं हुई, जिससे बकाया रुका पड़ा है। प्रदर्शन के लगभग 4 घंटे बाद मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जयंत कुमार सीएचसी रेवती पहुंचे। उन्होंने एडिशनल सीएमओ डा.आनन्द कुमार,डा.आर बी यादव,डा बद्री राज यादव सहित विरेन्द्र विक्रम सिंह बीसीपीएम को साथ लेकर आशा बहुओं के कुछ प्रतिनिधियों के साथ बात की।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि तकनीकी कारण से वेतन रुका है। आशा बहुओं को आश्वस्त किया कि उनके स्टेट बजट का पैसा 20-25 मई के बीच भेज दिया जाएगा। इसके बाद आशा बहुओं का धरना खत्म हुआ। धरने में सुमन सिंह, मंजू उपाध्याय, सीमा सिंह, माधुरी देवी, मालती सिंह, सविता तिवारी, रीता सिंह, नीलम दुबे, पिंकी सिंह आदि के अलावा दर्जनों आशा बहुएं शामिल रहीं।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago