Categories: बलिया

बलिया- दहेज के लिए हत्या केस में 3 आरोपी दोषी करार, कोर्ट ने दी 10 साल के कारावास की सजा

बलिया में कोर्ट ने दहेज के लिए हत्या करने के आरोप में 3 आरोपियों को दोषी मानते हुए 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई साथ ही 20 हजार के अर्थदंड से भी दंडित किया है। अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी द्वितीय हरिश्चंद्र की अदालत ने फैसला सुनाया है।

दरअसल वादिनी ने आवेदन दिया था कि युवती रोजी खातून की शादी साल 2015 में इमरान शाह पुत्र कुर्बान अली निवासी सेमरी रामपुर थाना बांसडीह के साथ हुई थी। अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था। लड़की को एक बेटा पैदा हुआ। ससुराल में लड़की को उसके पति और सास-ससुर दहेज के लिए मारते पीटते थे और बाइक की मांग करते थे।

5 अप्रैल 2017 को युवती की हत्या कर दी गई। इस मामले में थाने पर मुकदमा दर्ज हुआ। विवेचक ने कोर्ट में इमरान शाह, शाहनाज, कुर्बान पर आरोप लगाया। कोर्ट ने आरोप पत्र पर संज्ञान लेते हुए मुकदमें का विचार करना शुरू किया। अभियोजन की तरफ से पेश सभी साक्ष्यों को देखने और अभियोजन की तरफ से सुधीर कुमार मिश्रा सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी और बचाव पक्ष के अधिवक्ता की बहस सुनने के बाद अदालत ने आरोपियों को दोषी पाया।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago