Categories: बलिया

बलियाः सीने में दर्द के बाद सेना के जवान का निधन, परिवार में मातम

बलियाः सीने में दर्द की शिकायत के बाद सेना के जवान गणेश ठाकुर का निधन हो गया। घटना शुक्रवार की है, जहां जवान गणेश को सीने में दर्द की शिकायत हुई, आनन-फानन में परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

गणेश की मौत के बाद उनकी पत्नी पूनम ठाकुर और दोनों बच्चे शिवम (8) और सत्यम (5) का रो-रोकर बुरा है। गणेश दुबहर क्षेत्र के रामपुर टिटिही गांव निवासी थे। उनके माता-पिता का स्वर्गवास हो चुका है। गणेश के दोनों बड़े भाई गुप्तेश्वर ठाकुर और भानु ठाकुर गांव में मजदूरी करते हैं। गणेश 114 इन्फेंट्री बटालियन प्रादेशिक सेना जाट रेजीमेंट शिलांग में तैनात थे। वह पांच दिसंबर को अपने यूनिट से छुट्टी लेकर अपने पैतृक गांव रामपुर टिटिही आए हुए थे।

शुक्रवार को अचानक सीने में दर्द होने के बाद उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की खबर बटालियन में सेना के अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों से कहकर पोस्टमार्टम करवाया। सेना के जवान गणेश ठाकुर उनका अंतिम संस्कार चैन छपरा गंगा घाट पर किया गया। उनके बड़े पुत्र शिवम ठाकुर ने मुखाग्नि दिया। वाराणसी व फतेहगढ़ से आए यूनिट के जवानों ने पूरे राजकीय सम्मान से तिरंगा ओढ़ाकर गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

सेना के जवानों में सुबेदार कुंवर पाल सिंह, नायब सूबेदार गौतम बहादुर, नायक संदीप कुमार, नायक जितेन क्षत्रिय, नायक राजकुमार यादव ने जवान के पार्थिव शरीर पर तिरंगा ओढ़ाकर पुष्प चक्र अर्पित किया। इस मौके पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा, विमलेश कुमार, राम सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मृत्युंजय तिवारी, ग्राम प्रधान मुन्नी देवी, राहुल सिंह,साधु यादव, रोहित सिंह, दिलीप कुमार, मुन्ना सिंह, चांदमूनी ठाकुर आदि रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago