Categories: बलिया

बलियाः आयुष चिकित्सक के बेटे ने पीसीएस परीक्षा में हासिल की सफलता

बलिया में आयुष चिकित्सक के बेटे ने यूपीएसएसएससी के द्वारा आयोजित पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल की है। हर्ष कुमार सिंह का चयन चकबंदी अधिकारी के रुप में हुआ है।

हर्ष सिंह बांसडीह कचहरी के निवासी है। उनके पिता डॉक्टर विनोद कुमार नगर के प्रसिद्ध आयुष चिकित्सक हैं। हर्ष ने अपनी प्रांरभिक शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर से हारिस की। उन्होंने 2009 हाईस्कूल व वर्ष 2011 में इंटर पास किया। वे शुरु से ही मेधावी छात्र रहे। उन्होंने रामस्वरुप इंजीनियरिंग कॉलेज लखनऊ से बीटेक किया।

हर्ष ने इसके बाद परीक्षा की तैयारी शुरु की। और अब उनका चयन चकबंदी अधिकारी के पद पर हुआ है। इससे परिवार में खुशी का माहौल है। हर्ष के पिता डा. विनोद सिंह बताते हैं कि हर्ष अपने दो भाइयों एवं दो बहनों में तीसरे नंबर पर है। हर्ष प्रारंभ से ही मेधावी रहे है। हर्ष ने अपनी कामयाबी का श्रेय माता श्रीमती गीता सिंह एवं अपने पिता डा. विनोद सिंह को समर्पित किया है। हर्ष ने बताया कि प्रेरणा स्रोत हमारे बाबा स्व. कपिल देव सिंह रहे है। हर्ष का सपना आईएएस का है। इसके लिए उनकी तैयारी चल रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

8 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago