UPSSSC Result : बलिया में किसान का बेटा बना अधिशासी अधिकारी

बलिया। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने बहुप्रतीक्षित अवर अधीनस्थ सेवा (सामान्य चयन) भर्ती परीक्षा – 2019 का अंतिम चयन परिणाम जारी किया है। आयोग ने शुक्रवार रात परिणाम के साथ ही कट ऑफ भी जारी की है। आयोग ने 672 पदों के सापेक्ष 670 अभ्यर्थियों का चयन किया है। इस परीक्षा परिणाम में  बलिया जिले के असनवार गांव के अर्जुन कुमार राजभर पुत्र मुन्ना प्रसाद का चयन अधिशासी अधिकारी के पद पर हुआ है।

अर्जुन राजभर की 12 वीं तक की शिक्षा- दीक्षा गांव के ही एल.डी.इण्टर कालेज असनवार में ही हुई है तथा बी.ए. की पढ़ाई गांव के ही पास स्थित जय माता दुल्हमी त्रिभुवन महाविद्यालय चोगड़ा से पूरी हुई है। इस परीक्षा की तैयारी इन्होने इलाहाबाद से की है। अर्जुन राजभर वर्तमान में भूमि अध्याप्ति अधिकारी बलिया के कार्यालय में कनिष्ट सहायक के पद पर कार्यरत है।

एक सामान्य परिवार से सम्बन्ध रखने वाले श्री राजभर की मां एक हाऊस वाइफ है तथा पिता मुन्ना प्रसाद गुजरात में रहकर मजदूरी करते हुए पढ़ाई का पूरा खर्च वहन किये है। इस समय गांव पर ही रहकर खेती किसानी का काम कर रहे है ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago