बांसडीह डेस्क: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मास्टर ऑफ फाइन आर्ट के छात्र रूपेश ने कोविड 19 को लेकर रेत पर आकृति बनाकर कोरोना से बचे घर में रहे का संदेश दिया है. रूपेश ने बताया कि तृतीय विश्व युद्ध जैसी इमरजेंसी हमारे भारत में आ पड़ी है जिसका नाम कोरोना वायरस है और इससे हर दिन लोगों के संक्रमण होने की आशंका बहुत तेज गति से बढ़ती जा रही है. विशेषज्ञों के अनुसार अभी तक इसकी कोई दवा नहीं बनी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का कथन है कि इसका उचित इलाज हम सभी का घर में रहना है और इसलिए हम सब से अपील कर रहे हैं.
आकृति को बनाकर सोशल मीडिया के माध्यम से रूपेश ने समस्त भारत वासियों से निवेदन कर रहे हैं कि आप सभी अपने परिजन सहित अपने घरों में ही रहें, इसके लिए सरकार हर संसाधन आप तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है. इस कठिन परिस्थिति में सरकार का सहयोग करना हमारा कर्तव्य है. सरकार हमारे लिए कर रही है तो हमें भी सरकार की बात सुननी पड़ेगी.
बलिया के मानपुर चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026…
बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…
बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…
बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…