अच्छी पहल- जरूरतमंदों के लिए सभी थानों पर खुला अन्नपूर्णा बैंक


बलिया.

लॉक डाउन से परेशान गरीब तबके के लोगों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के संयुक्त निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर पुलिस-पब्लिक अन्नपूर्णा बैंक खोला गया है, जहां से आपको आपकी जरूरत के हिसाब से राशन, भोजन पैकेट सब कुछ उपलब्ध कराया जाएगा.
कोरोना वायरस से उत्तर प्रदेश को बचाने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आगामी 14 अप्रैल तक यानी 21 दिनों के लिए लॉक डाउन की घोषणा की गयी है. ऐसे में गरीब परिवार के लोग जैसे प्रतिदिन कमाने खाने वाले, मानसिक रूप से विक्षिप्त, गरीब मजदूर, असहाय तथा दूरदराज से पैदल यात्रा करके आ रहे लोगों को खाने पीने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. गरीबों को इसी परेशानी से दूर करने के लिए जिलाधिकारी श्रीहरिप्रताप शाही व एसपी देवेंद्र नाथ के निर्देशन में समस्त थानों पर पुलिस-पब्लिक अन्नपूर्णा बैंक बनाया गया है. आप अपने संबंधित थानों पर जाकर राशन व भोजन पैकेट ले सकते हैं.
इनसेट….
यदि करना चाहते सहयोग तो थानाध्यक्ष से करें संपर्क
अगर कोई व्यक्ति जनपद के असहाय, गरीब, मजदूर तथा मानसिक रूप से विक्षिप्त आदि लोगों को सहायता प्रदान करना चाहता है तो वे अपने थाना-क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष या पुलिस अधीक्षक के पीआरओ के मोबाइल नंबर 9454403011 पर संपर्क कर अपना सहयोग प्रदान कर सकते हैं, जिसकी सूची व दिए गये सहयोग को थाने पर रखा जायेगा.

कोतवाली-9454403000
दुबहड-9454402995
गडवार-9454402997
सुखपुरा-9454403009
बांसडीह-9454402990
बांसडीहरोड-9454402991
सहतवा-9454403007
मनियर-9454403001
बैरिया-9454402989
दोकटी-9454402994
रेवती-9454403006
हल्दी-9454402998
फेफना-9454402996
नरहीं-9454403003
चितबडागांव-9454402993
सिकन्दरपुर-9454403008
खेजुरी-9454402999
पकडी-9454403004
रसडा-9454403005
नगरा-9454403002
भीमपुरा-9454402992
उभांव-9454403010
पी.आर.ओ पुलिस अधीक्षक बलिया- 945440301

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago