कपड़े में लिपटी मिली लड़की की अधजली लाश, सनसनी


बलिया.

शहर कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर घाट पर शुक्रवार की सुबह कपड़े में लिपटी लड़की की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि लड़की को अधजला अवस्था में कपड़े में लिपटाकर जल प्रवाह कर दिया गया है जो बहते-बहते शिवराम घाट पर पहुंच गयी है. इस दौरान लाश को देखने के लिए मौके पर कुछ लोगों की भीड़ जुट गयी. जिसे पुलिस ने डांट डपट कर भगा दिया और लाश को वापस जल प्रवाह कर दिया गया. उधर घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा होने लगी, किसी ने हत्या की आंशका जाहिर कर दी तो किसी ने बताया कि कोई गरीब घर की लड़की होगी, जिसे अधजला अवस्था में जल प्रवाह कर दिया गया. इस संबंध में बिचला घाट चौकी इंचार्ज राकेश सोहन सिंह ने बताया कि कुछ लोग दाह संस्कार के लिए शिवरामपुर घाट पर गए हुए थे, इसबीच लोगों की नजर एक कपड़े में लिपटी लाश पर पड़ी, सूचना पाकर जब मैं मौके पर गया और छानबीन की तो पता चला कि लड़की को अधजला अवस्था में कपड़े में लिपटाकर पानी में बहा दिया गया है, मैं और मेरे हमराही वापस लाश को जलप्रवाह कर दिए.

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago