बलिया के अनिमेष को अमेरिकी कंपनी ने दिया 1.75 करोड़ पैकेज

बलिया डेस्क : बलिया के बेटे अनिमेष आनंद मिश्रा ने अमेरिका में धमाल मचा दिया है. अनिमेष को अमेरिकी कंपनी मैकेंजी ने 1.75 करोड़ रुपए के पैकेज दिया है. अनिमेष ने यह ऑफर स्वीकार कर लिया है. ख़ुशी की बात यह है कि अनिमेष अपने बलिया जिला मुख्यालय से महज़ पचीस किलोमीटर दूर स्थित एक गांव के रहने वाले हैं और जैसे ही यह खबर उनके गाँव पहुंची, लोगों के ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा.
कौन हैं अनिमेष आनंद मिश्रा – अनिमेष 29 साल के हैं. उनके पिता वेद प्रकाश मिश्रा सरकारी कॉलेज में टीचर हैं और माँ हाउस वाइफ. अपने बेटे की इस बड़ी कामयाबी पर उनके पिता ने कहा है कि अनिमेष की इस सफलता से बाकी के छात्रों को प्रेरणा मिलेगी और सभी अपनी पढ़ाई को लेकर औ संजीदा होंगे. बता दें कि अनिमेष की पढ़ाई में कोई बाधा नहीं आये और उन्हें अच्छी तालीम हासिल हो सके, इसलिए उनकी माँ लगभग बीस साल पहले उन्हें लेकर बनारस शिफ्ट हो गयी थी.
हालाँकि नौकरी की वजह से उनके पिता बलिया में ही रहे. घर वाले बताते हैं कि अनिमेष बचपन से ही पढ़ाई में काफी अच्छे थे और कड़ी मेहनत की बदौलत वह आज इस मुकाम तक पहुँच पाए हैं. उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की और इसके बाद ही उन्हें स्कॉलरशिप मिल गयी. जिसकी मदद से वह आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए. अनिमेष ने 2009 में भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान में भी दाखिला लिया था.
इसके बाद 2014 में वह अमेरिका चले गए. अनिमेष की माँ कहती हैं कि अनिमेष ने हर सब्जेक्ट को बड़ी गंभीरता से समझा. वह बताती हैं कि अनिमेष रट्टा नहीं मारते थे बल्कि उसके कॉन्सेप्ट को समझने की कोशिश करते थे. अनिमेष की माँ स्कूली तालीम 12वीं तक ही हो पाई लेकिन आज अनिमेष की इस कामयाबी के पीछे उनका बड़ा योगदान है.
बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago