BHU में सत्याग्रह पर बैठे नीरज के समर्थन में उतरा बलिया छात्रसंघ, कहा- स्टूडेंट की ज़िंदगी क़ीमती है, रद्द हो एग्ज़ाम

बलिया डेस्क : कोरोनाकाल में एग्ज़ाम कराने के विरोध में BHU में सत्याग्रह पर बैठे नीरज के समर्थन में अब बलिया छात्रसंघ भी उतर आया है. बलिया छात्रसंघ का भी मानना है कि इस महामारी के बीच एग्ज़ाम कराना छात्रों की ज़िंदगी के साथ खेलने जैसा है. छात्रों की माँग है कि इस मुश्किल वक़्त में एग्ज़ाम न कराकर कुछ और वक्त के लिए इसे टाल दिया जाए.

इसी को लेकर आज बलिया के टी डी कॉलेज मे छात्रसंघ के नेताओं ने विरोध  प्रदर्शन किया. जिसमें उन्होंने पूरी तरह से शासन द्वारा कराए जा रहे परीक्षा को पूरी तरह से गलत बताया .

गौरतलब है कि कई दिनों से BHU के छात्र नीरज रेहान BHU कैम्पस मे सत्याग्रह पर बैठे है और अभी तक सरकार के किसी भी व्यक्ति ने उनकी सुध नहीं ली है . वहीं प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है की लोकतंत्र मे आज जिस प्रकार से आज छात्रों की आवाज और मांगो को अनसुना किया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ उनका दमन भी प्रसाशनिक तरीके से किया जा रहा है.

यह पूरी तरह से गलत है .ऐसे मे छात्रों की मांग है की जहाँ जीवन पर एक गहरा बादल छाया हुआ है और वहीं यातायात की सुविधाएँ भी पूरी तरह से बाधित है . ऐसे मे छात्रों कि परीक्षा कराना कही न कही पूरी तरह से नाजायज है .
हमारी मांग है की इस परीक्षा को रद्द किया जाए जिससे हम छात्रों के जीवन को सुरक्षित किया जा सके .

इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष रोहित चौबे, पूर्व महामंत्री मनन दूबे, छात्रनेता अतुल पाण्डेय, छात्र नेता प्रवीण सिंह , राघवेंद्र सिंह, सुशील उपाध्याय, आशुतोष सिंह, तेज प्रताप सिंह, संजीत सिंह, विपुल राय मौजूद थे.

 

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

5 days ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

2 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 weeks ago