पत्रकार रतन सिंह के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे मंत्री भी नहीं रो सके अपना आंसू

बलिया डेस्क : यूपी सरकार के खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी गुरुवार को पत्रकार रतन सिंह के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। अपने बीच मंत्री को पाकर परिवार का हर सदस्य रो पड़ा।इस दौरान मंत्री भी अपना आंसू रोक नहीं सके और वे फफक पड़े। खुद को किसी तरह रोकते हुए इस हृदयविराद घटना की निदा करते हुए अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन दिया।

मंत्री ने कहा कि अपराधी सरकारी कर्मचारी हो या ऊंची पहुंच वाला वह पुलिस की पकड़ से नहीं बच सकता है। सरकार अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर गम्भीर है। घटना में शामिल छह नामजद को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया अन्य लोग पुलिस के राडार पर है। परिजन चाहे तो इसकी उच्चस्तरीय जांच भी होगी लेकिन परिजन पुलिस की अभी तक कि कार्रवाईं से संतुष्ट है।

सहायता की बात पर कहा कि जब तक मेरे शरीर मे जान रहेगी तब तक परिवार की पूरी जिम्मेदारी मेरी है। रतन की पत्नी प्रियंका सिंह को ढांढस देते हुए कहा कि रतन एक पत्रकार के साथ मेरे छोटे भाई थे। इस परिवार के साथ पिछले दस वर्षों से सम्बन्ध हैं। बच्चों की पढ़ाई लिखाई की जिम्मेदारी मेरी है। कहा कि मुख्यमंत्री इस घटना को स्वयं संज्ञान में लिया है। अब तक इस संदर्भ में मेरी दो-तीन बार बात हो चुकी है।

घटना की सुबह ही इस मामले को संज्ञान लेकर उन्होंने दस लाख रुपये की सहायता की घोषणा की, जो खाते में जल्द ही आ जाएगा। इसके साथ किसान दुर्घटना का पांच लाख, 30 हजार परिवार लाभ योजना और मैं अपने वेतन से एक लाख रुपये दिया है।

नौकरी के सवाल पर कहा कि सरकारी सिस्टम में जो रहेगा उसको दिलवाने के लिए पूर प्रयास करूंगा। इस मौके पर नागेंद्र पाण्डेय, अंजनी ओझा, सुशील पाडेय, टुनटुन उपाध्याय, मोतीचंद गुप्ता, माया शंकर राय आदि मौजूद थे। परिजन सीएम से करेंगे मुलाकात

मंत्री उपेंद्र तिवारी ने आधे घण्टे से ऊपर परिजनों से बंद कमरे में बात की। निकलने के बाद कहा कि तेरही बाद पत्नी, पिता सहित अन्य लोग चाहे तो सीएम से मिलने जाएगे। इस घटना को लेकर सुबह ही मुख्यमंत्री से बात हुई है। चचेरे भाई ने मंत्री को दिया मांग पत्र

पत्रकार रतन सिंह के चचेरे भाई अभिषेक सिंह ने मंत्री उपेन्द्र तिवारी को मांग पत्र सौपा। इसमें उनकी मौत के बाद परिवार के दस सदस्यों के भरण पोषण के लिए उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी, उनके बच्चे व परिवार की सुरक्षा के लिए अपराधियों पर कठोर कार्रवाईं की मांग की है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago