Categories: बलिया

बलिया- मारपीट में युवक की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रोटेस्ट

बलिया में मारपीट में युवक की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। और मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों की मांग है कि उन्हें मुआवजा दिया जाए और आरोपियों पर कार्रवाई हो। इस मांग को लेकर फेफना-रसड़ा मार्ग करीब डेढ़ घंटे तक जाम रहा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की कोशिश से जाम खुला। उच्च अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद प्रदर्शनकारी माने।

बता दें गड़वार थाना क्षेत्र के सिंहाचवर कलां गांव में जमीनी विवाद को लेकर शुक्रवार की देर शाम दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना में एक पक्ष के राजमंगल गुप्ता(43), शिवमंगल गुप्ता(52) और इनकी पत्नी रम्भा घायल हो गई। तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख राजमंगल को वाराणसी रेफर कर दिया। इसी बीच गड़वार पुलिस ने घायल शिवमंगल की बेटी की तहरीर पर 8 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया।

इस बीच बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान शुक्रवार की भोर में राजमंगल की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को उसका शव लेकर पहुंचे लोगों ने गांव के सामने फेफना-रसड़ा मुख्य मार्ग को लाश रखकर जाम कर दिया। इसके बाद इस मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। पीड़ित परिवार के पक्ष में खड़े गांव के लोग सरकारी मुआवजा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इसकी जानकारी होते ही गड़वार, फेफना आदि थानों की फोर्स पहुंच गयी। इसके बाद एसडीएम सदर जुनैद अहमद, सीओ सिटी प्रीति त्रिपाठी, तहसीलदार एसएन सरोज आदि पहुंच गये। एसडीएम ने बातचीत कर हर सम्भव मदद का भरोसा दिया, इसके बाद जाम खत्म हो सका। 

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago