बलिया- पुलिस की सतर्कता से बची महिला की जान, सरयू नदी में कूदने से रोका

बलिया। बिल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी पर आत्महत्या की कोशिश कर रही महिला को पुलिस ने बचा लिया। जिसके बाद पुलिस महिला को थाने ले गई। महिला आखिर क्यों आत्महत्या करना चाहती थी यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि गनीमत रही कि पुलिस मौके पर थी और महिला को बचा लिया।  

दरअसल तुर्तीपार गांव की संजना देवी की शादी बांसडीह क्षेत्र में हुई है। महिला अपनी मां के साथ बिल्थरारोड अस्पताल इलाज कराने जा रही थी कि अचानक तुर्तीपार हेड के रास्ते सरयू नदी में छलांग लगाने के लिए भागने लगी। तभी उसकी मां ने रोकने की कोशिश की। लेकिन बदहवास महिला सरयू की तरफ भागने लगी।

मौके पर पहुंची उभांव थाना की महिला सिपाही अंजली पाठक, हेड कांस्टेबल कन्हैया सिंह, रणजीत सिंह ने महिला को समय रहते पकड़ लिया। किन परिस्थितियों में महिला आत्महत्या पर करना चाहती थी यह स्पष्ट नहीं हो सका। फिलहाल महिला से पूछताछ कर रही है।

Ritu Shahu

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 week ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

4 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

4 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago