बलिया में 2 दिनों के बाद रेल व बस सेवा रफ्तार पकड़ने लगा है। जिले में अग्निपथ योजना के विरोध में शुक्रवार को हुए बवाल के बाद ठप पड़ा रेल और बस सेवा ने अब रफ्तार रफ्तार पकड़ ली है। रविवार को पैसेंजर ट्रेनों का संचालन तो पूरी तरह से ठप रहा, लेकिन लम्बी दूरी की कुछ गाड़ियों का परिचालन शुरू हुआ। इसी तरह से दो दिनों बाद बसों का संचालन भी समान्य हो गया था, हालांकि रोडवेज बस स्टेशन पर सवारियों के हिसाब से ही बसों को खड़ा किया जा रहा था। अग्निपथ योजना के विरोध में शुक्रवार को युवकों ने विरोध-प्रदर्शन के साथ ही तीन ट्रेनों में तोड़फोड़ करने के साथ ही एक रेलगाड़ी के कोच में आग लगा दिया। युवकों ने शहर के कई जगहों पर जमकर उत्पात मचाने के साथ ही पुलिस पर भी पथराव किया।
अन्य जगहों पर आंदोलन को देखते हुए शुक्रवार से ही ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया। शनिवार को तो ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह से ठप रहा। हालांकि रविवार को कुछ रेलगाड़ियों का परिचालन हुआ तो लोगों को भी राहत मिली। रेल सूत्रों की मानें तो अप साइड से छपरा से चलकर दूर्ग तक जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस और छपरा से चलकर अहमदाबाद तक जाने वाली ताप्ती-गंगा एक्सप्रेस को चलाया गया। इसी प्रकार डाउन साइड से फर्रुखाबाद से चलकर टाटा नगर तक जाने वाली उत्सर्ग एक्प्रेस गुजरी। रात में डाउन राजधानी एक्सप्रेस को भी रेल प्रशासन ने चलाया था। रेलवे स्टेशन के अंदर-बाहर एहतियातन पुलिस और पीएसी के जवानों को तैनात किया गया था। स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह का कहना है कि एहितयातन पैसेंजर ट्रेनों का संचालन फिलहाल बंद है।
वहीं पुलिस सूत्रों के अनुसार पहले दिन बवाल के दौरान 109 युवकों को पकड़ा गया था। सभी को उसी दिन जेल भेज दिया गया। इसके बाद सोशल मिडिया, वॉयरल वीडियो तथा मोबाइल नम्बरों को ट्रेस करने के बाद दर्जनों को पकड़ा गया है। इनमें बांसडीहरोड पुलिस ने आधा दर्जन युवकों को पकड़ा है। इसी प्रकार फेफना, सुखपुरा, दुबहड़ आदि जगहों से भी चिन्हत युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की कई टीमों को इसके लिये लगाया गया है।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…