Categories: बलिया

बलिया: मां की डांट से नाराज़ होकर किशोरी ने खाया ज़हर, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

बलिया में अपनी बेटी को डांटना एक मां को भारी पड़ गया। डांट से नाराज हुई बेटी ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। इस घटना से पूरे परिवार में मातम छा गया है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, घटना बांसडीह कोतवाली क्षेत्र की है। जहां रहने वाली 14 वर्षीय बालिका अपनी मां के साथ गेंहू की कटाई करने खेतो में गई थी। मां ने बेटी से कहा कि गेंहू जल्दी काटो, इसी पर माँ ने उसे डाट दिया। उस समय बेटी गुस्से में घर पर चली आई।

कुछ समय गुजरने के बाद जब महिला और अन्य सदस्य गेंहू की कटाई करके घर आये, तो बालिका अचेत अवस्था में मिली। पूजा की ऐसी हालत देखकर सबके होश उड़ गए। आनन—फानन में परिजनों ने उसे ज़िला अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज के दौरान उक्त किशोरी की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिये भेज दिया है। वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

5 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago