बलिया के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र में गेंहू की खड़ी फसल में आग लग गई। इस आगजनी की घटना में फसल पूरी तरह जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि विद्युत स्पार्किंग के चलते ये आग लगी थी। फिलहाल आग पर काबू पाकर नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुजायत अंतर्गत सहाड़ी गांव के लक्ष्मण सिंह पुत्र स्व ब्रह्मानंद सिंह की गेहूं की खड़ी फसल में 8 अप्रैल सोमवार दिन के 2:00 बजे विद्युत स्पार्किंग से आग लग गई। धुआं और शोर सुनकर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचकर आग बुझाने लगे।
हवा तेज न होने व गांव वालों की तत्परता के कारण ग्रामीणों ने आग पर शीघ्र ही नियंत्रण पा लिया, लेकिन तब तक तीन मंडा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई थी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और आग पर नियंत्रण हो जाने से फायर ब्रिगेड को सूचित नहीं किया गया।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…