बलिया के फेफना थाना क्षेत्र में सेल्फी लेना 2 यूवकों को भारी पड़ गया। सेल्फी लेने के चक्कर में दोनों युवक डूब गए और उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृत युवकों की पहचान क्रमशः दानिश 22 वर्ष पुत्र रियाज अहमद निवासी उमरगंज थाना कोतवाली तथा गोलू उर्फ वारिस अली 23 वर्ष पुत्र शेर अली निवासी बहेरी थाना कोतवाली के रूप में की गई।
जानकारी के हादसा थमनपुरा गांव के पास टोंस नदी में हुआ। मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के उमरगंज निवासी दानिश एवं उसका दोस्त गोलू उर्फ वारिस मंगलवार की दोपहर फेफना थाना क्षेत्र के थमनपुरा गांव के सामने टोंस नदी पहुंचे, जहां एक दोस्त टोंस नदी के पानी में उतरकर मोबाइल से सेल्फी लेने लगा। सेल्फी लेने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। जिसे बचाने के लिए उसका दूसरा दोस्त भी पानी में कूद गया। जिसमें दोनों युवक डूब गए।
आसपास के लोग यह देख मौके पर दौड़े और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही फेफना थानाध्यक्ष गजानन चौबे फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों के सहयोग से दोनों युवकों के शवों को बाहर निकाल पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं घटना के बाद से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। परिवारवालों का रो रोकर बुरा हाल है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…