बलिया: अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन, आज़ादी के मतवालों को किया गया याद

बलिया: देश 15 अगस्त को 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। इसको लेकर देश के कई हिस्सों में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। बलिया में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। गुरुवार को बेल्थरारोड स्थित शहीद स्तंभ पर डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया जहां एसडीएम सर्वेश यादव ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने शहीद स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही आजादी की लड़ाई में अपना सर्वेस्व न्यौछाबर करने वाले वीरों, अमर सेनानियों को याद किया। साथ ही इस दौरान उन्होंने अमर सेनानियों को नमन करते हुए उनकी अमर गाथा से छाभ-छात्रों को प्रेरित भी किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन से सीख लेने व सामाजिक विकास में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स व स्काउट गाइड ने राष्ट्र भक्ति से जुड़े तमाम कार्यक्रम प्रस्तुत किए।इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक अनूप कुमार हेमकर, प्रधानाचार्य बनारसी यादव, रमेश कुमार, ब्रज भूषण सिंह, अमर नाथ मौर्य आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि आज़ादी का जश्न मनाने से पहले आजादी के मतवालों को याद किया जा रहा है। जिन्होंने वतन के लिए तमाम मुसीबतों का सामना किया। अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी, आंदोलन किए और भारत को आज़ाद कराया। ऐसे वीर सपूतों को पूरा देश आजादी अमृत महोत्सव के जरिए नमन कर रहा है।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago