बलिया जिले में अंधी गति से दौड़ रहे वाहन लोगों की जान ले रहे हैं। इसी बीच गड़वार मार्ग में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां बेकाबू बोलेरो ने पहली बाइक को टक्कर मारी फिर पेड़ से टकरा कर पलट गई। बोलेरो की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका छोटा भाई और बोलेरो चालक की स्थिति गंभीर है। घायलों का उपचार सदर अस्पताल में जारी है।
बताया जा रहा है कि नगरा थाना गोठाई निवासी दुर्गेश यादव (17) अपने भाई आदित्य (12) के साथ बाइक से बछईपुर दवा लेने के लिए जा रहा था। इसी दौरान सोनाड़ी प्राथमिक विद्यालय के समीप गड़वार की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो बाइक को जोरदार टक्कर मारी और अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर पलट गई।
यह टक्कर इतनी खतरनाक थी कि बोलेरो और बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक सवार दुर्गेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आदित्य गंभीर रुप से घायल हो गया। बोलेरो चालक परशुरामपुर निवासी लाल बहादुर सिंह को भी गंभीर चोटे आई। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा व घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुंचाया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देख दोनों को रेफर कर दिया। आदित्य के परिजन उसे उपचार के लिए मऊ लेकर चले गए। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…