बलिया। देश के गृहमंत्री अमित शाह 11 अक्टूबर को बलिया के सिताबदियारा में आने वाले हैं। वह जेपी जयंती के मौके पर प्रतिमा का अनावरण करेंगे। गृहमंत्री के आगमन को लेकर जहां पुलिस प्रशासन व्यवस्था बनाने में जुटा है तो वहीं बीजेपी भी आयोजन को सफल बनाने की तैयारी कर रही है।
गृहमंत्री के दौरे को लेकर बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने फेफना विधानसभा में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी के आवास पर टैगोर नगर में हजारों कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की गई। इस दौरान सांसद ने कहा कि लाला टोला सिताबदियारा में जेपी जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाना है।
अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को एतिहासिक बनाना है। खास बात यह है कि आज से 11 साले पहले लाला टोला सिताबदियारा में पूर्व गृहमंत्री लालकृष्ण आडवाणी भाजपा के जनजागरण रथ यात्रा की शुरूआत जेपी की जन्मभूमि से किया था। अब उसी जगह पर वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह आएंगे। राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि बिना आप लोगों के सहयोग से कोई भी कार्यक्रम सफल नहीं हो सकता। इसलिये जरूरत है कि आप लोग अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि अमित शाह के कार्यक्रम में फेफना कोई कसर नहीं छोड़ेगा। सबसे ज्यादा भीड़ फेफना विधानसभा से होगी। उन्होंने दावा किया कि फेफना भीड़ के मामले में कम नहीं रहेगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, जिला मंत्री प्रदीप सिंह, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विनोद शंकर दुबे आदि मौजूद रहे।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…