बलिया में एक नवविवाहिता घर छोड़कर लापता हो गई। घर से जाने से पहले युवती ने परिवारवालों के लिए वीडियो भी बनाया। जिसमें वह अम्मी-अब्बू से माफी मांग रही है और उसे ढूंढने के लिए मना कर रही है।
वीडियो में युवती कह रही है कि “अम्मी-अब्बू मुझे माफ कर देना, मुझे ढूंढना मत, मैं यहां से बहुत दूर जा रहीं हूं। मैं अपने साथ कुछ भी लेकर नहीं जा रही हूं। गहने अलमारी में हैं, चाबी फ्रीज पर रखकर जा रहीं हूं। मैं रोज-रोज के मारपीट से तंग आ गईं हूं।” परिजन उसकी तलाश में जुटे हैं। परिजनों ने ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
जानकारी के मुताबिक बलिया के रेवती नगर निवासी लड़की आरजू की शादी रेवती के ही मशफ पुत्र सगीर से 15 महीने पहले हुई थी। परिवारवालों का आरोप है कि शादी के 4-5 महीने बाद ही ससुरालवाले दहेज को लेकर दबाव बनाने लगे। लड़की को मारना पीटना तथा तलाक देने की धमकी बराबर दी जाने लगी। विवाहित में अपनी वीडियो में भी तलाक का जिक्र किया है। वह वीडियो में कहती हुई नजर आ रही है कि तलाक की बदनामी मुझसे बर्दाश्त नहीं होगी, मुझे माफ कर देना।
वहीं युवती के परिजनों ने ससुरालवालों पर उसकी हत्या कर शव गायब करने की संभावना का आरोप लगाया है। पिता ने आशंका जाहिर किया है कि मेरी लड़की के ससुराल वालों ने मेरी लड़की की हत्या कर दी है। पिता का आरोप यह भी है कि पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा नहीं पंजीकृत किया बल्कि दूसरी तहरीर लिखवाकर गुमशुदगी दर्ज कर ली।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…