Categories: बलिया

गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह का बलिया दौरा कल

बलिया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 11 अक्टूबर को बलिया आने वाले हैं। ऐसे में उनके दौरे की तैयारी भी तेज हो गई है। अमित शाह के दौरे से पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह 7 अक्टूबर को बलिया आ रहे हैं। जो गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम स्थल का निरिक्षण करेंगे।

बता दें प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद भूपेंद्र सिंह पहली बार बलिया आ रहे हैं। वह जनपद में विभिन्न कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यह जानकारी जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू के हवाले से जिला मीडिया प्रभारी पंकज सिंह दी बताया कि शुक्रवार को जनपद में उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा।

भूपेंद्र सिंह 9 बजे सिताबदियारा में गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम स्थल का निरिक्षण करेंगे। तत्पश्चात वहां कार्यकर्ताओं से जानकारी लेंगे। वापसी में व्यासी में जियरस्वामी द्वारा आयोजित यज्ञ स्थल पर जाकर पूजा में भाग लेंगे। और फिर दोपहर 3 बजे पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों संग बैठक में हिस्सा लेंगे।

गौरतलब है कि देश के गृहमंत्री अमित शाह 11 अक्टूबर को बलिया के सिताबदियारा में आने वाले हैं। वह जेपी जयंती के मौके पर प्रतिमा का अनावरण करेंगे। गृहमंत्री के आगमन को लेकर जहां पुलिस प्रशासन व्यवस्था बनाने में जुटा है तो वहीं बीजेपी भी आयोजन को सफल बनाने की तैयारी कर रही है।

Ritu Shahu

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago