Categories: बलिया

बलिया – जिला अस्पताल में संविदा पर रखे जाएं डॉक्टर्स और कर्मचारी: डिप्टी सीएम

बलिया जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार को लेकर उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने एक अहम फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि यहां संविदा पर चिकित्सकों और कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार किया जाएगा। यहां से प्रस्ताव शासन को चला जाएगा।

जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण- दरअसल जनपद में बुधवार को उपमुख्यमंत्री रसड़ा में एक चिकित्सालय के बाद दुबहर में चल रहे चतुर्मास एवं लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में जीयर स्वामी के दर्शन करने पहुंचे। दर्शन के बाद वह अचानक जिला अस्पताल पहुंच गए। उप मुख्यमंत्री ने इमरजेंसी में मरीजों से बातचीत की। हालांकि मरीजों ने सभी बातों का सकारात्मक जवाब दिया। इस दौरान जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल भी मौके पर पहुंच गई।

संविदा पर नियुक्ति के निर्देश- इसके बाद उन्होंने सीएमएस कार्यालय में सीएमओ, सीएमएस और अन्य अधिकारियों से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के संबंध में जानकारी ली। सीएमएस डॉ. दिवाकर सिंह ने जिला अस्पताल में एएनएम और विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमियों का मुद्दा उठाया। जनप्रतिनिधियों ने ट्रामा सेंटर का संचालन जल्द शुरू करने की मांग की। डिप्टी सीएम ने सीएमओ से अपने स्तर से 15 एएनएम की तैनाती जिला अस्पताल में करने के निर्देश दिए।

सीएमओ ने बताया कि जनपद में सीएचएसी और पीएचसी के संचालन के लिए कुल 221 चिकित्सकों की आवश्यकता है। अभी सिर्फ 104 चिकित्सक ही उपलब्ध हैं। ऐसे में संचालन में काफी दिक्कतें आ रही हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू करने के लिए जिन-जिन चीजों की आवश्यकता है, उसका प्रस्ताव मांगा गया है। प्रस्ताव मिलते ही इस पर कार्रवाई शुरू की जाएगी।

अपंजीकृत अस्पताल, जांच केंद्रों पर होगी कार्रवाई- साथ ही कहा कि अपंजीकृत अस्पतालों और जांच केंद्रों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पूरे प्रदेश में अभियान चलाया जा रहा है। अपंजीकृत अस्पतालों और जांच केंद्रों को नहीं चलने दिया जाएगा। इस मौके पर परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, सीएमओ डॉ. जयंत कुमार के साथ ही अन्य अधिकारी और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 day ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago