ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा बिहार का सिवान जिला, नितिन गडकरी को भेजा प्रस्ताव: सांसद

बलिया। 134.39 किलोमीटर लंबी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना चार फेज में बनेगी। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को सिवान से जोड़ने की योजना, जिसके लिए सुरेमनपुर दियाराचंल के गोपालनगर के डुमाईगढ़ घाट पर सरयू नदी पर पक्का पुल बनेगा।

यह जानकारी सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने दी। गुरूवार को सांसद ने सोनबरसा स्थित अपने संसदीय कार्यालय पर पत्रकारों से बात कर इस योजना के बारे में बताया कि, इस संदर्भ में भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष प्रस्ताव रखा गया है। उन्होंने प्रस्ताव पर सहमति जताई है। जल्दी इसके लिए कार्रवाई शुरू होगी।

उन्होंने बताया कि मांझी घाट पर एक ही जगह सड़क, रेल और पानी के जहाज से सामान ले जाने-ले आने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए जल्दी कार्रवाई शुरू होगी। इस पर भूतल परिवहन मंत्रालय, रेल मंत्रालय और जल शक्ति मंत्रालय ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है। भीखा छपरा के निकट सब्जी शोध और निर्यात केंद्र की स्थापना होगी। यहां से प्रतिदिन सैकड़ों टन सब्जी खाड़ी देशों में भेजे जाने की योजना है। जल्दी इसके लिए डीपीआर बनेगा।

सांसद ने बताया कि 11 अक्टूबर को सिताबदियारा में जयप्रकाश नारायण की जयंती पर गृहमंत्री अमित शाह के अलावा पर्यटन और संस्कृति मंत्री किशन रेड्डी, जल संरक्षण मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और कई मंत्रियों के आने की उम्मीद है। सबको निमंत्रण भेजा गया है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश और बिहार के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सिताबदियारा पहुंचकर कार्यक्रम के विषय में विचार विमर्श करेंगे

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago