Categories: बलिया

बलियाः छात्रनेता को अस्पताल पहुंचाने एक घंटे तक नहीं आई एंबुलेंस, परेशान होते रहे छात्र

बलिया में बीते दिन खूब हंगामा हुआ। छात्रसंघ चुनाव स्थगित होने की घोषणा होते ही छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा। छात्रों ने जगह जगह चक्काजाम करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते करते छात्र इतना उग्र हो गए कि पूर्व महामंत्री ने अपने शरीर पर पेट्रोल उड़ेल लिया और पी लिया। आनन फानन में पुलिस फोर्स पहुंची और एंबुलेंस को फोन किया लेकिन एंबुलेंस एक घंटे तक भी नहीं पहुंची। छात्रनेता की हालत बिगड़ने पर पुलिस की गाड़ी से अस्पताल ले जाया गया।

बता दें कि छात्रसंघ चुनाव रद्द की सूचना पर सतीश चंद्र कॉलेज के पूर्व महामंत्री व शहर कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर दीयर गंगा पार निवासी निखिल पांडेय अन्य छात्रों के साथ सतीश चंद्र कॉलेज चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने अपने शरीर पर पेट्रोल उड़ेल लिया और पी लिया। इसके बाद जैसे ही माचिस मारना चाहा वैसे ही उसके दोस्तों ने उसे पकड़ लिया। इसकी जानकारी होते ही एडीएम राजेश कुमार, एएसपी विजय त्रिपाठी समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई।

छात्रनेता की हालत बिगड़ते देख एंबुलेंस को फोन किया। लेकिन जाम का हवाला देते हुए एंबुलेंस 1 घंटे तक भी नहीं पहुंची जिसके बाद आनन-फानन में छात्रनेता को पुलिस की गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां घायल की हालत गंभीर है। इस मौके पर पूर्व उपाध्यक्ष शुभम गुप्ता, शिवम पांडेय, आनंद सिंह, चंद्रवंशी, बादलसिंह, बैजू यादव, विशाल गुप्ता, सतीश तिवारी, राकेश सिंह, आयुष तिवारी, भोला पांडेय, कृष्णा प्रजापति आदि रहे।

वहीं छात्रनेताओं के द्वारा जगह जगह चक्काजाम प्रदर्शन करने से ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। जाम के दौरान छात्रनेता एम्बुलेंस या गंभीर मरीज वाले वाहनों को जाने दिया। जबकि अन्य किसी भी वाहनों जाने नहीं दिया। इस दौरान छात्रों व छात्रनेताओं ने टीडी कालेज चौराहा स्थित प्रत्येक मार्गो को बांस-बल्ली, टेबल आदि लगाकर घंटों जाम कर दिया। जिसके बाद कुंवर सिंह चौराहा, महुआ मोड़, कचहरी मार्ग, ओवर ब्रिज, गड़वार रोड, गांधीनगर मार्ग, एनएच-31 मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्कूली बच्चे घंटों जाम में फंसे रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago