बलिया: समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, ई-रिक्शे में हुआ बच्चे का जन्म

बलिया के सिकंदरपुर में सोमवार को हुई एक घटना ने जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी है। एक महिला के परिजन घंटो तक एंबुलेंस को फोन मिलाते रहे लेकिन वक्त पर एंबुलेंस नहीं पहुंची। महिला गर्भवती थी। उसे बच्चा होने वाला था। अंत में परिजन एक ई-रिक्शा से गर्भवती महिला को लेकर अस्पताल की ओर चल पड़े। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया।

मामला सिकंदरपुर के आदमपुर का है। दैनिक जागरण की एक खबर के मुताबिक आदमपुर की रहने वाली एक तीस वर्षीय धानतो देवी नाम की महिला गर्भवती थी। धानतो देवी के घर वालों ने उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए 102 एंबुलेंस पर फोन किया। परिजन काफी देर तक एंबुलेंस को फोन करते रहे। लेकिन हर बार एंबुलेंस के चालक की ओर से जवाब मिला कि वह जिला मुख्यालय पर है और जल्दी नहीं पहुंच सकता है।

अस्पताल जाने का और कोई साधन सुरक्षित नहीं था। इस वजह से परिजन एंबुलेंस के लिए इंतजार कर रहे थे। जब बात नहीं बनी तब एक ई-रिक्शा से अस्पताल जाना तय हुआ। महिला को लेकर घर वाले ई-रिक्शा से ही सिकंदरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने लगे। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ई-रिक्शे में ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। साथ में कुछ महिलाएं थी जिन्होंने स्थिति संभाला।

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मां और बच्चे को सुरक्षित बताया। हालांकि परिजनों में एंबुलेंस सेवा को लेकर नाराजगी थी। उनका कहना था कि “ऐसे आपात स्थिति में के लिए ही एंबुलेंस की सुविधा दी जाती है। लेकिन चालक ने आज जरूरत पड़ने पर काम नहीं दिया। इसके चालक कभी भी समय पर जरूरतमंदों की मदद नहीं करते हैं।”

जागरण ने सिकंदरपुर के प्रभारी चिकित्सधिकारी डा. व्यास कुमार का बयान छापा है। डा. व्यास का कहना है कि “एंबुलेंस सेवा की मॉनीटरिंग लखनऊ से होती है। आज किस कारण एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी, इसकी जांच कराई जाएगी। लापरवाही के संबंध में उच्च अधिकारियों को पत्र भी लिखा जाएगा।” डा. व्यास का बयान सीधे तौर पर एक सरकारी बयान है। जिस जांच की बात डा. व्यास कह रहे हैं वो कभी पूरी नहीं हो पाती है। लेकिन सवाल गंभीर है कि रास्ते में ई-रिक्शा में बच्चे को जन्म देते हुए कोई दुर्घटना हो जाती तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेता?

Akash Kumar

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago