बलिया में मेडिकल कालेज समेत अखिलेश यादव ने किए कई बड़े वादे!

बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज बलिया पहुंचे। उन्होंने सपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सपा सुप्रीमो ने बीजेपी पर निशाना साधा। सपा प्रमुख ने बलिया के फेफना विधानसभा क्षेत्र के कटारिया में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी के छोटे नेता छोटा झूठ बोल रहे हैं, बड़े नेता बड़ा झूठ बोल रहे हैं और बीजेपी के सबसे बड़े नेता सबसे बड़ा झूठ बोल रहे हैं।

बीजेपी ने वादा किया था कि उनकी सरकार आने पर किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी। लेकिन ये वादा भी झूठा निकला। किसान की आय दोगुनी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल से डबल इंजन की सरकार झूठ बोल रही है। कहने को सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन दुनिया की सबसे झूठी पार्टी भाजपा है।उन्होंने कहा कि ये कोई छोटा मोटा चुनाव नहीं है। ये चुनाव खुशहाली के लिए है।

ये चुनाव भारत के संविधान को बचाने के लिए है, ये चुनाव भारत का लोकतंत्र को बचाने के लिए है। यह चुनाव छलिया बनाम बलिया का है। उन्होंने बलिया की धरती को नमन किया और कहा बलिया ने देश की राजनीति को हमेशा नई दिशा दिखाने का काम किया है। आगे कहा कि बलिया के लोगों का जोश देखकर लग रहा है कि छठे और सातवें चरण में बीजेपी का सफाया हो जाएगा। सपा सरकार में विकास की गति जो पहले थी, हम लोग विकास को और तेजी से आगे बढ़ाएंगे।

उन्होंने कहा कि बलिया में पहले ही मेडिकल कालेज बनवाले वाले थे। सरकार बनी तो मेडिकल कालेज बनवाएंगे। सपा ने यूनिवर्सिटी दी थी, भाजपा ने काम और बजट रोक दिया। पुराने समाजवादी चंद्रशेखर के नाम पर विवि दी थी। आपका जोश बता रहा है कि बीजेपी के लोग शहर में शून्य रह जाएंगे। साथ ही वादा किया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो उत्तर प्रदेश में पुलिस और फौज में नौजवानों के लिए भर्ती निकालने का काम करेंगे।

11 लाख सरकारी पद भी खाली पड़े हैं जिसे समाजवादी पार्टी भर कर नौजवानों को नौकरी देने का काम करेगी। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर संविदा पर किसी भी विभाग में कर्मचारी हों उनको रेगुलर किया जाएगा। साथ ही कहा कि ये चुनाव छोटा मोटा चुनाव नहीं है। ये खुशहाली, सविंधान, लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। बलिया ने हमेशा क्रांतिकारी रास्ता अपनाया है। समाजवादियों के साथ अंबेडकरवादी मिलकर संविधान बचाने में लगे हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago