Categories: बलिया

अग्निपथ हिंसा: बलिया में रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई- डीआईजी

बलिया। अग्निपथ योजना के विरोध में ट्रेन में आगजनी और रेलवे स्टेनश पर तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगा। रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर रेलवे सख्त कार्रवाई का रुख अपना रहा है। मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने साफ कर दिया है कि, रेलवे की संपत्ति का नुकसान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी जिम्मेदार पर रहम नहीं किया जाएगा।

बता दें अग्निपथ योजना के विरोध में पिछले दिनों हुए भारी बवाल के 7वें दिन रेलवे के मुख्य सुरक्षा आयुक्त रफीक अहमद गुरुवार को बलिया रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने बवाल के दौरान युवाओं द्वारा स्टेशन पर की गई तोड़फोड़ और आगजनी से हुए नुकसान का ठीक से आंकलन किया। वह गुरुवार को अप हरिहर नाथ एक्सप्रेस से पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य सुरक्षा आयुक्त छपरा जंक्शन से बलिया रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। बलिया, रसड़ा और सुरेमनुपर स्टेशन पर तैनात उपनिरीक्षकों और जवानों के साथ बैठक की और बवाल के मद्देनजर दिशा निर्देश दिए।

मुख्य सुरक्षा आयुक्त रफीक अहमद ने बैठक के बाद प्लेटफार्म, बैरक, आरपीएफ़ थाना, अपराध रजिस्टर, शस्त्र और फाइलों का रखरखाव भी देखा। काम में और सुधार लाने की चेतावनी दी। युवाओं के उपद्रव के दौरान तोड़फोड़ और आगजनी के मामले में दर्ज मुकदमा में आरोपितों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया, जिससे भविष्य में कोई नुकसान न पहुंचा सके। दो घंटे तक समीक्षा की और लापरवाही पर क्लास भी लगाई।

 

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago