Categories: बलिया

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, बलिया-वाराणसी मेमो अब प्रयागराज रामबाग तक चलेगी

बलिया। रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। क्योंकि यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने अब बलिया से वाराणसी तक चलने वाली मेमो को 27 जून से प्रयागराज रामबाग तक चलाने का फैसला लिया है। इससे जनपद के सैकड़ों यात्रियों को लाभ मिलेगा। मेमो के प्रयागराज जाने से यात्रियों को काफी राहत मिलने वाली है।

गाड़ी का शेड्यूल- 05169 बलिया-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित विशेष गाड़ी बलिया से 5.55 बजे चलकर अपने पूर्व निर्धारित स्टेशनों पर रूकते हुए करीमुद्दीनपुर-6.34, ढोढ़ाडीह-6.42, युसुफपुर-6.51, शहबाजकुली-7.04, फतेहपुर अटवा-7.11, गाजीपुरघाट-7.17 और गाजीपुर सिटी-7.28 मिनट पर पहुंचेगी। गाजीपुर सिटी से 7.30 बजे चलकर आंकुशपुर-7.39, सहेडी हाल्ट-7.46, नंदगंज-7.52, बासूचक-7.59, तरांव-8.05, सैदपुर-8.13, औड़िहार-8.23, सिधौना रामपुर हाल्ट-8.32 पहुंचेगी। वाराणसी सिटी से 09.30 बजे चलकर प्रयागराज रामबाग-12.55 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 05170 प्रयागराज रामबाग-बलिया अनारक्षित विषेष गाड़ी प्रयागराज रामबाग से 14.40 बजे चलकर बनारस 17.20 बजे पहुंचेगी। वाराणसी से 17.40 बजे तथा वाराणसी सिटी 18.05 बजे छूटकर पूर्व निर्धारित स्टेशनों पर रुकती हुई गाजीपुर सिटी 7.35 बजे पहुंचेगी। यहां से चलकर बलिया 21.40 बजे पहुंचेगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago