Categories: बलिया

बलिया – महिला की मौत के बाद अस्पताल बंद कर भागा स्टाफ, परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम

बलिया में अखनपुरा गांव के पास एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती महिला की मौत हो गई। जिसके बाद अस्पताल संचालक और कर्मचारी ताला बंदकर फरार हो गए। वहींं डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजन ने अस्पताल के सामने शव रखकर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।

दरअसल नराछ गांव निवासी संजय राम ने शुक्रवार को अपनी पत्नी 25 वर्षीय रंभा को डिलीवरी के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां नार्मल बच्चा पैदा हुआ, जिसके बाद उसे घर भेज दिया गया। शनिवार को सुबह रंभा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। संजय पत्नी को फिर उसी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए।जहां से महिला को अखनपुरा गांव स्थित एक अन्य निजी चिकित्सालय पर भेज दिया गया लेकिन फिर रविवार की सुबह रंभा की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। अस्पताल संचालक ने महिला को यहां से रेफर के नाम पर एक एंबुलेंस में रखवा दिया। इसके बाद चुपके से अस्पताल बंद कर फरार हो गया।

इधर, महिला की मौत की जानकारी होते ही परिजन हंगामा करने लगे, ग्रामीण भी पहुंच गये और डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया। वहीं जानकारी मिलते ही सीओ मो. फहीम, कोतवाल हिमेंद्र सिंह, एसआई अमरजीत यादव समेत बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स जाम स्थल पर पहुंच गई।इसके आलावा सर्ग मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह और छात्र नेता प्रकाश भारती आदि ने भी सीओ से पीड़ित परिवार के साथ न्याय की मांग की। अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा भी दिया। लेकिन पीड़ित परिवार सीएमओ और डीएम को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही मामला दर्ज भी किया।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago