बलिया के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र की मौजूदगी में व्यापार और उद्योग बंधुओं की रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इस दौरान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह सीएमओ डा. जयंत कुमार पर नाराज हो गए, यहां तक कि उन्होंने निलंबन की चेतावनी दे दी।
दरअसल मंत्री दयाशंकर ने पिछले दिनों पूर्व मंत्री विक्रमादित्य पांडेय के गांव बसुधरपार में निरीक्षण के दौरान सीएचसी बंद मिलने पर चिकित्सक और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन सीएमओ ने सिर्फ वेतन वृद्धि रोकी।जिसकी वजह से परिवहन मंत्री ने गैरहाजिर स्वास्थ्यकर्मियों पर निलंबन की कार्रवाई न होने पर वह सीएमओ को ही निलंबन करवाने की चेतावनी दे दी।
वहीं बैठक में राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर, रामसकल राजभर, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, डीएम सौम्या अग्रवाल, एसपी राज करन नय्यर, जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…