Categories: बलिया

बलियाः 25 मार्च तक तैयार हो जाएगा चितबड़ागांव का आयुर्वेदिक अस्पताल

राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत आयुर्वेद पद्धति से उपचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। अब जिले में आधुनिक आयुर्वेदिक अस्पताल का संचालन किया जाएगा।

जिले के चितबड़ागांव के फिरोजपुर में दो मंजिला भवन बनकर तैयार हो गया है। सात करोड़ की लागत से बने 50 बिस्तरीय अस्पताल की आधारशिला 2019 में रखी गई थी। अस्पताल का निर्माण पूरा हो गया है। जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. संजय सिंह ने बताया कि कार्यदायी संस्था ने 25 मार्च तक भवन हैंडओवर करने को कहा है।

इस अस्पताल के शुरू हो जाने के बाद से लोगों को काफी ज्यादा सुविधा मिलेगी। बता दें कि आयुर्वेद की तरफ लोगों का रूझान बढ़ रहा है। इस पद्धित से इलाज में रोग जड़ से खत्म होता है। इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं है। पंचकर्म में वात, पित्त और कफ का समुचित उपचार मिलता है। इसलिए अब जिले के 64 आयुर्वेदिक अस्पताल भी अपग्रेड होंगे। 13 अस्पतालों में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्थापित किए गए हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago