Categories: रसड़ा

पति को खोने के बाद परिवार हुआ बेसहारा, विधायक उमाशंकर सिंह ने घर पहुँचकर की बड़ी मदद!

रसड़ा डेस्क : बीते दिनों रसड़ा इलाक़े के गाँव सुल्तानपुर के रहने वाले राजमिस्त्री सुधाकर शर्मा की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई थी. सुधाकर शर्मा अपने परिवार में अकेला कमाने वाला था. लेकिन इस हादसे के बाद उसके परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा. एक तो अपने का यूँ दुनिया से चले जाना और दूसरी आर्थिक तंगी.

हालाँकि एक अच्छी खबर यह है कि अब सुधाकर शर्मा के परिवार की मदद के लिए विधायक उमाशंकर सिंह आगे आए हैं और उन्होंने सुधाकर की बेवा को मदद के तौर पर पचास हज़ार रुपए दिए हैं. विधायक उमाशंकर सिंह खुद सुधाकर के घर पहुँचे और परिवार वालों से मुलाक़ात की.

सहायता राशि देने के साथ ही उन्होंने कहा है कि आगे भी इस परिवार की मदद करते रहेंगे. इस दौरान मथुरा महाविद्यालय के रिटायर शिक्षक राम कुमार सिंह भी मौजूद थे. उन्होंने विधायक उमाशंकर की इस मदद की तारीफ़ की.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago