प्रशांत भूषण के समर्थन में उतरे बलिया के वकील, ज़िलाधिकारी को दिया ज्ञापन!

बलिया डेस्क : बीते दिनों सीनियर एडवोकेट प्रशांत भूषण को कोर्ट की अवमानना के दोषी ठहराया गया है. ज्युडिशियरी पर किए गए 2 ट्वीट को कोर्ट ने अपमानजनक माना और अब इस मामले में सज़ा को लेकर 20 अगस्त बहस होनी है. लेकिन अब देश भर में तमाम वकील और सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता प्रशांत के समर्थन में उतर आए हैं.

इस बीच प्रशांत भूषण पर कार्रवाई के विरोध में बलिया डीएम कार्यालय पर अधिवक्ता गण और सामाजिक राजनीतिक संगठन के लोगों ने ज्ञापन देकर विरोध दर्ज कराया है. इस दौरान विरोध कर रहे वकीलों ने कहा कि प्रशांत भूषण ने जनता की आवाज का ही प्रतिनिधित्व किया है. आगे कहा कि अब तक सबसे ज्यादा जनहित याचिका दायर कर देश के बड़े बड़े घोटाले का भंडाफोड करने वाले प्रशांत भूषण पर अवमानना की कार्रवाई बता रही है कि यह कोर्ट की आत्मा शत प्रतिशत ख़त्म हो चुकी है.

कोल ब्लॉक आवंटन, कॉमनवेल्थ, टू-जी स्पेक्ट्रम, राफेल घोटाले का भंडाफोड करने वाले प्रशांत भूषण पर अवमानना की कार्रवाई बता रही है कि यह भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारी को पूरी तरह से बचाने विरोध की अंतिम आवाज को ख़त्म करने की तैयारी है. साथ में यह भी कहा कि इस फ़ैसले का विरोध जनता के पक्ष में खड़े सभी दल व संगठन अंतिम दम तक करेंगे.

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago