जितिन प्रसाद ने बलिया से किया ‘ब्रह्म चेतना संवाद’ का आग़ाज़, कहा- ब्रह्मणों पर अत्याचार की होगी समीक्षा

बलिया डेस्क : अजय सिंह बिष्ट के शासन वाले उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों के साथ हो रहे उत्पीड़न को लेकर कांग्रेस एक्टिव मोड में आ गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने सूबे में ब्राह्मणों पर हो रहे अत्याचारों की समीक्षा के लिए ‘ब्रह्म चेतना संवाद’ कार्यक्रम का आग़ाज़ किया है। इस कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बलिया से की है। इस बात की जानकारी जितिन प्रसाद ने एक ट्वीट के ज़रिए दी।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत हर ज़िले में एक टीम का गठन किया जाएगा, जिसका काम प्रदेश में ब्राह्मण समाज पर हो रहे अत्याचार की समीक्षा करना होगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मकसद वास्तविकता को सबके सामने लाना है। जितिन प्रसाद ने जुलाई में ही इस कार्यक्रम को शुरु करने के संकेत दे दिए थे। इसके लिए उन्होंने ब्राह्मण समाज के लोगों को पत्र भी भेजा था। ये पत्र उन्होंने सामाजिक संगठन ब्राह्मण चेतना परिषद के संरक्षक के रूप में भेजा था।

पत्र में उन्होंने सूबे की सरकार को कोसते हुए लिखा था कि इस सरकार में ब्राह्मणों की उपेक्षा हो रही है, उत्पीड़न हो रहा है। उन्होंने लिखा था कि ऐसी मुश्किल घड़ी में समाज को एकजुट होने की ज़रूरत है। हम आपसी मतभेद भुला दें, तभी खोया हुआ गौरव पा सकते हैं। बता दें कि पारंपरिक रूप से ब्राह्मण कांग्रेस पार्टी के वोटर रहे हैं लेकिन, पिछले कुछ दशकों से कांग्रेस के पतन के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में वे अपना वर्चस्व तलाश रहे हैं।

यूं तो प्रदेश में तकरीबन 10 से 12 फीसदी ही ब्राह्मण हैं, लेकिन माना जाता है कि मतदाता के तौर पर और भी जातियों को प्रभावित करते हैं। ऐसे में 2022 के विधानसभा चुनावों में ब्राह्मणों का वोट पाने के लिए सभी पार्टियां जद्दोजहद कर रही हैं। कांग्रेस द्वारा शुरु किए गए ‘ब्रह्म चेतना संवाद’ को भी ब्राह्मण समाज को लुभाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

7 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago