बलिया जिला अस्पताल के 8 डॉक्टर और 7 कर्मचारियों की संबद्धता खत्म

बलिया में स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल के 8 डॉक्टर और 7 कर्मचारियों की संबद्धता खत्म कर दी गई है। अब सभी मूल तैनाती स्थल पर ही डयूटी करेंगे। जिसकी खबर लगते ही स्वास्थ्यकर्मियों में खलबली मच गई। बता दें जिला अस्पताल में कोरोना काल में चिकित्सकीय व्यवस्था सुचारू ढंग से चलाने के लिए कई स्वास्थ्य केंद्रों से चिकित्साधिकारी और कर्मचारी संबद्ध किए गए थे। अब शासन के निर्देश पर संबद्धता खत्म कर दी गई है।

महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक दिवाकर सिंह ने जिला अस्पताल में अन्य स्वास्थ्य केंद्रों से अटैच 8 डॉक्टर की संबद्धता खत्म की है। जिनमे डा. सौरभ सिंह, सर्जन, डा. अंशुमान राय, सर्जन, डा. दीपक गुप्ता,चर्म रोग विशेषज्ञ, डा. बीपी सिंह, परामर्शी, डा. शैलेंद्र कुमार, परामर्शी, डा. रितेश सोनी, डा. पंकज कुमार फिजिशियन, डा. संजय सिंह डेंटल सर्जन शामिल हैं। इसके अलावा 3 एक्स-रे टेक्नीशियन, 3 स्वीपर, एक एलटी, वार्ड ब्वाय की संबंद्धता खत्म की है।

एक्सरे टेक्नीशियन राज विकास राजभर, अजय रावत, ब्रजपाल सिंह और अवनीश उपाध्याय एलटी ब्लड बैंक और राजू रावत, पिंटू रावत, राजकुमार रावत स्वीपर, प्रभात कुमार वार्ड ब्वाय की संबद्धता खत्म कर दी। इससे अस्पताल में मरीजों के उपचार में परेशानी खड़ी हो सकती है। सीएमएस ने कहा कि शासन के निर्देश पर संबद्ध स्वास्थ्यकर्मियों को आदेश दे दिया गया है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago